हिमाचल में बढ़ता खनन माफिया का जाल
देवभूमि हिमाचल प्रदेश अपनी प्राकृतिक सुंदरता, नदियों, पहाड़ों और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में जिस तरह से प्रदेश में असीमित तरीके से अवैध खनन (Illegal Mining) बढ़ा है, उसने हिमाचल की सुरक्षा और भविष्य दोनों पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। विकास के नाम पर हो रहा यह अंधाधुंध खनन अब एक संगठित खनन माफिया के रूप में उभर चुका है, जो पर्यावरण, कानून और स्थानीय लोग – तीनों को कुचल रहा है। हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र में बीजेपी विधायक सुरेंद्र शौरी और कांग्रेस विधायक केवल पठानिया ने अवैध खनन और खनन को लेकर सवाल पूछा था. दोनों ने सदन में उद्योग मंत्री से सवालल पूछा था कि 1 जनवरी, 2023 से 31 जुलाई, 2025 तक प्रदेश में अवैध खनन के कितने मामले दर्ज किए गए और इन पर क्या कार्रवाई की गई. कितनी मशीनें और वाहन ज़ब्त किए गए और कितने चालान किए गए. हिमाचल प्रदेश गौण खनिज़ ( रियायतें) और खनिज ( अवैध खनन, उसके परिवहन और भण्डारण का निवारण) नियम, 2015 के नियम 72 के अन्तर्गत विभाग दिनांक 01 जनवरी, 2023 से 31 जुलाई, 2025 तक अवैध खनन के कुल 1108 मामले दर्ज किये गये हैं, ...