भारतीय सेना में हिमाचल का योगदान
भारतीय सेना में हिमाचल का योगदान वीरभूमि हिमाचल – जहाँ हर घर से उठता है एक सिपाही हिमाचल प्रदेश न केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता और देवसंस्कृति के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यह वीरों की भूमि भी है। यहाँ के पर्वतों ने जितना सौंदर्य देखा है, उतना ही शौर्य भी देखा है। हर घाटी में वीरता की कहानियाँ गूँजती हैं — जहाँ माताएँ अपने पुत्रों को तिलक नहीं, तिरंगा ओढ़ाकर विदा करती हैं। देवभूमि वीरों को भी धरती है जहां बाल्यकाल से ही बच्चे साहस से ओतप्रोत रहते हैं देश पर सर्वस्व वारने के लिए। 🛡️ हिमाचल की सैन्य परंपरा हिमाचल के लगभग हर जिले — कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर, मंडी, बिलासपुर, सुजानपुर, नूरपुर, चंबा, सिरमौर और सोलन, लाहौल स्पीति — से हजारों युवक सेना में भर्ती होते हैं। यहाँ के घरों में “फौज में जाना” कोई सपना नहीं, बल्कि परंपरा है। हिमाचल के कई गांव तो ऐसे हैं जहां के हर घर से एक युवक युवती थल सेना, वायु सेना और जल सेना में जाते हैं और देश की सेवा करते हैं। 🏅 वीरता की मिसालें हिमाचल ने भारतीय सेना को ऐसे अनेक वीर सपूत दिए हैं जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर मातृभूमि की ...